
कैंसर के इलाज पर खर्च घटाने की पहल, 137 दवाओं के लिए सरकार ने तय की नई सीमा
केंद्र सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 137 दवाओं की कीमतों को अधिक किफायती बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने इन दवाओं पर व्यापारिक मार्जिन की अधिकतम सीमा 30 प्रतिशत निर्धारित की है। सरकार को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से संबंधित दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में 70 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग की ओर से



































